नवगछिया। प्राथमिक विद्यालय नया टोला खादी भंडार, नवगछिया में शनिवार को नशा मुक्ति दिवस पर विद्यालय के बच्चे द्वारा नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को जागरूक किया गया। नाटक के जरिये दर्शाया गया कि कैसे नशापान से लोगों की जिंदगी नरक बन जाती हैं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 347
इस कार्यक्रम में बच्चों ने गुटखा खाया ….गाल गलाया, जर्दा खाया…..जीभ जलाया, खैनी खाया……दांत सड़ाया,नशा हम नही खाते, नशा हमें खा जाती है नारे से लोगों को जागरूक करने का कार्य किया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों के साथ साथ उनके अभिभावक शिक्षकगण भी उपस्थित थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
