नवगछिया : नवगछिया थाना रोड पर गुरुवार दोपहर ई-रिक्शा के धक्के से एक साइकिल सवार छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया।
घायल छात्रा अभिया निवासी वेदानन्द दास की पुत्री खुशबू कुमारी है। छात्रा ट्यूशन पढ़ने नवगछिया आ रही थी। इसी क्रम में टोटो ने जोरदार धक्का मार दिया। जिसमे छात्रा का बयां पैर टूट गया है।

