वीरवन्ना गांव के अशोक प्रसाद सिंह और मीरा सिंह का 40 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार पहले प्रयास में बीपीएससी की परीक्षा पास कर असिस्टेंट प्रोफेसर बन गए। उनका इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में चयन हुआ है। बिहार में उनका आठवां रैंक है। कुंदन की प्रारंभिक पढ़ाई मध्य विद्यालय बीरबन्ना में हुआ।

दसवीं तक की पढ़ाई उच्च विद्यालय नारायणपुर में हुआ। बीटेक और एमटेक की पढ़ाई उसने जमशेदपुर एनआईटी में किया। एनआईटी पटना से पीएचडी की डिग्री 2022 में हासिल किया। कुंदन ने सफलता का श्रेय पिता अशोक प्रसाद सिंह माता मीरा सिंह, दादा सूर्यमोहन सिंह सोलंकी, दादी मनोरमा देवी को दिया है।

कुंदन की सफलता से कृषि सलाहकार ब्रजेश झा, शंकर मंडल, इंटरनेशनल क्रिकेट अंतरराष्ट्रीय कमेंटेटर अभिषेक मिश्र सानू, टिंकू मंडल, सुमित यादव, अनस्तमीत मंडल उर्फ टिंकू मंडल आदि ने खुशी व्यक्त किया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *