नवगछिया । नवगछिया के खैरपुर कदवा पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को ग्रामसभा सह जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जहां सामाजिक अंकेक्षण सोसायटी के आदेशानुसार मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, आईएसबीए जन वितरण प्रणाली का वित्तीय वर्ष 2021-22 का सामाजिक अंकेक्षण एक दिसम्बर 2020 से 5 दिसम्बर 2022 तक किया गया
Total Downloads: 83
अंकेक्षण दल के द्वारा लाभुक का सत्यापन किया गया। इस योजना का सत्यापन के साथ लोगों के विभिन्न प्रकार की समस्याओं को भी लिया गया है, जिसकी अध्यक्षता सुखदेव प्रसाद मंडल कर रहे थे।
मौके पर पंचायत के मुखिया पंकज कुमार जायसवाल के साथ आवास साहायक, डीलर पवन कुमार राय, सोनू जायसवाल, किशोर कुमार जायसवाल, सामाजिक अंकेक्षणकर्ता रीतू कुमारी, कुमकुम कुमारी, प्रतिमा कुमारी, कविता देवी, रिंकू देवी व विन्नु देवी के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

