पटना : एक बार फिर बिहार ने अपना लोहा केंद्र से मनाया है बिहार को कम्प्यूटर सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा दिया जाने वाला पुरस्कार बिहार के कृषि विभाग ने ई-गर्वनेंस प्रोग्राम के तहत ‘ई-एग्रीकल्चर स्कीम मॉनिटरिंग इन्फॉरमेशन सिस्टम के लिए पुरस्कार प्राप्त किया है जिससे बिहार का मान बढ़ाने का काम किया है.

images2

गौरतलब है कि यह पुरस्कार हर साल कम्प्यूटर सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा ई-गर्वनेंस के लिए सबसे उत्कृष्ट प्रयासों के कारण देश के विभिन्न सरकारी मंत्रालयों/विभागोंऔर सरकारी प्रतिष्ठानों को दिया जाता है इसी क्रम में बिहार का कृषि विभाग ने यह पुरस्कार बेहतरीन तरीके से ‘ई-एग्रीकल्चर स्कीम मॉनिटरिंग इन्फॉरमेशन सिस्टम के लिए पाया है.

 इस पुरस्कार के लिए सोसाइटी को वर्ष 2015-16 के लिए पुरे देश से इस ई-गर्वनेंस प्रयासों के लिए कुल 184 आवेदन नामांकन में आया था. जिसमे बिहार के तरफ से ई-गर्वनेंस प्रोग्राम ‘ई-एग्रीकल्चर स्कीम मॉनिटरिंग इन्फॉरमेशन सिस्टम ने आवेदन दिया था जिसमे नामांकन के चार चरण के बाद बिहार का यह सिस्टम देश का सबसे उत्कृष्ट ई-गर्वर्नेंस का पुरस्कार पाया. देश के सबसे उत्कृष्ट तमिलनाडु के कोयम्बटूरमें आयोजित सोसाइटी के 51वें वार्षिक कन्वेंशन में बिहार को पुरस्कृत किया गया जहां बिहार के प्रतिनिधि को डॉ. अजय कुमार, अपर सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय एवं डॉ. अनिर्बान बसु, अध्यक्ष, कम्प्यूटर सोसाइटी ऑफ इण्डिया ने प्रदान किया.

गौरतलब है कि यह कृषि विभाग में लागू विभिन्न योजनाओं को पारदर्शी और बेहतर क्रियान्वयन को दर्शाता है जिसमे सभी योजनाओं का ऑनलाइन मॉनिटरिंग किया जाता है जिसके माध्यम से राज्य के सभी किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जाता है जिसके बाद किसानों को यूनिक आईडी के बाद सभी योजनाओं का उचित लाभ दिया जाता है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *