नवगछिया : थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में पीडब्लूडी सड़क पर दो ट्रक पर लोड कर काला बाजारी के लिए ले जाए जा रहे सरकारी अनाज (अरवा चावल ) को गोपालपुर पुलिस ने मंगलवार की रात गश्ती के दौरान पकड़ लिया। इसके बाद इसकी सूचना गोपालपुर के आपूर्ति पदाधिकारी को दी गई

आपूर्ति पदाधिकारी के लिखित आवेदन पर गोपालपुर थाना में जब्त ट्रक के चालक नवल किशोर व चंदन कुमार तथा उपचालक मनीष कुमार व पंकज कुमार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार की गई।

 मिली जानकारी के अनुसार दोनों ट्रकों पर 450 अरवा चावल की बोरियां रखी हुई थी। नवगछिया के एस डीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि सरकारी अनाज के काला बाजारी मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *