भागलपुर में तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी ने किया। यह आयोजन कला संस्कृति एवं युवा विभाग, शिक्षा विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना और जिला प्रशासन भागलपुर के तत्वावधान में कराया जा रहा है। जिला स्तरीय ‘तरंग’ मेधा स्पोर्ट्स उत्सव 2022 सैंडिस कंपाउंड में आयोजन किया गया ।

2100 खिलाड़ियों ने लिया भाग

तरंग प्रतियोगिता में जिले के 16 प्रखंडो के लगभग 2100 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो और फुटबॉल की प्रतियोगिता करायी जा रही है ।

विजेताओं को मिलेगा प्रमाण पत्र

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले खिलाड़ियों को प्रमण्डल स्तरीय प्रतियोगिता खेलने का अवसर अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के संचालन के लिए कई उपसमितियों का गठन किया गया था। यह प्रतियोगिता भागलपुर के सेंडिस कंपाउंड में आयोजित हुई। उद्घाटन सत्र में सभी टीमों ने मार्च पास्ट किया। किलकारी के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी और स्काउट गाइड के बच्चे ने भी मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। उद्घाटन सत्र के दौरान जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के अलावे एसडीएम धनंजय कुमार जिला शिक्षा पदाधिकारी जिला खेल पदाधिकारी एवं खेल शिक्षक एवं छात्र छात्राएं मौजूद थे।

खेल-कूद भी है जरूरी

जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने अपने संबोधन में कहा शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में चहुमुखी विकास का होना बहुत जरूरी है। चाहे वह खेल, संगीत, नृत्य, प्रिंटिंग ही क्यों ना हो। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी सपना है कि बच्चे खेल में भी अपना नाम रोशन करें और बिहार को खेल में भी एक अलग पहचान दिलाएं ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *