नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर के पास अपराधियों ने युवक को गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान छर्रा पट्टी निवासी दिलीप यादव के पुत्र मन्नू कुमार के रूप में हुई है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 182
बताया जा रहा है की पैसे के लेनदेन को लेकर युवक को गोली मारी गई है। युवक को सीने में एक गोली लगी है। जिसकी हालत गंभीर है। युवक को मायागंज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि युवक को गोली लगने की जानकारी मिली है घायल को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पदाधिकारी को घायल का बयान लेने के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
