नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर के पास दोस्तों के साथ खाने-पीने के दौरान छर्रापट्टी निवासी दिलीप यादव के पुत्र मन्नू कुमार को गोली मारकर घायल करने के मामले में परबत्ता थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस सबसे पूछताछ कर रही है। एसडीपीओ दिलीप कुमार ने भी शनिवार को चारों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि पैसे के लेनदेन को लेकर युवक को गोली मारी गई है। युवक को सीने में एक गोली लगी है।
जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसका मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है लेकिन बयानों में विरोधाभाष है। पूछताछ की जा रही है। जल्द ही सच्चाई सामने आ जायेगी।

