नवगछिया :एनएच 31 पर नवगछिया जीरोमाइल के पास शनिवार दोपहर करीब दो बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से साइकिल में टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की सूचना पर नवगछिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान के लिए लोगों से जानकारी ली
Total Downloads: 182
लेकिन किसी ने शव की शिनाख्त नहीं की। इसके बाद नवगछिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। साथ ही पुलिस ने शव की पहचान के लिए उसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया। फोटो देखने के देर शाम परिजन मौके पर पहुंचे और उसकी पहचान खरीक के गणेशपुर निवासी दुकानदार अजय कुमार शर्मा (50 वर्ष) के रूप में की।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि अजय नवगछिया बाजार से अपनी दुकान के लिए सामान की खरीददारी कर साइकिल से घर जा रहा था। वहीं लोगों ने बताया कि पीछे से एक अनियंत्रित ट्रक ने उक्त व्यक्ति को धक्का मार दिया। जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रविवार सुबह किया जाएगा। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

