नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने नगरपालिका आम चुनाव संपन्न कराने के बाद अपने कार्यालय में मंगलवार को प्रेस वार्ता कर चुनाव संपन्न कराने वाले पुलिसकर्मी एवं अधिकारियों को शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने में सहयोग देने को लेकर के पुरस्कृत करने की बात कही। उन्होंने बताया कि दियारा में अपराधियों की गतिविधि को लेकर विशेष टीम के द्वारा छापेमारी की गई।
जिसमें दो दिन पूर्व खरीक थाना क्षेत्र के लोदीपुर घाट के समीप एक व्यक्ति को संदिग्ध स्थिति में तलाशी ली गई, जिसके पास से एक लोडेड कट्टा और तीन गोली बरामद की गई। एसपी ने बताया कि इस खरीक थाना के पुलिस अवर निरीक्षक सनोज कुमार राजवंशी एवं सुरेश पंडित के द्वारा छापेमारी में प्रमुख रूप से हथियार बरामद किया है। एसपी ने बताया कि दिसंबर माह में इस 18 दिन में कुल 127 अभियुक्तों की गिरफ्तारी अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई है।
गुंडा प्रस्ताव के लिए 16 का प्रस्ताव :
वह गुंडा प्रस्ताव के लिए 16 अपराधियों का प्रस्ताव भेजा गया है। दो अभियुक्त फरारी है। एक पर सीसीए तीन का प्रस्ताव है। एवं अन्य कार्रवाई किया गया है चुनाव के बाद चुनाव परिणाम आने के बाद हर्ष जुलूस के जवाब में उन्होंने बताया कि यहां पर किसी भी परिस्थिति में हर्ष जुलूस नहीं निकलेगा अगर ऐसा होता है तो पुलिस अपनी कानूनी कार्रवाई से चूकेगा भी नहीं।


