नवगछिया। नगर परिषद चुनाव के परिणाम आने पर बाद समर्थकों के द्वारा निकाले जाने वाले विजय जुलूस और प्रदर्शन से विधि व्यवस्था प्रभावित होने के मद्देनजर नवगछिया में जगह जगह पुलिस बलों की तैनाती की गई है। परिणाम के बाद भागलपुर से नवगछिया आने के दौरान तेतरी जीरो माइल, एसपी आवास, रसलपुर ढाला, स्टेशन रोड, वैशाली चौक, महाराज जी चौक, माखाताकिया चौक, नगर परिषद कार्यालय, नवादा चौक,
Total Downloads: 182
थाना रोड के पास स्थित समपार, मकन्दपुर चौक पर पुलिस बलों की तैनाती की गई है। इसके अलावा राजेन्द्र कॉलोनी में भी पुलिस बलों को तैनात किया गया है जो हर परिस्थितियों से निबटने के लिए तैयार रहेगी। एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि परिणाम आनेके बाद किसी भी प्रकार की गड़बड़ी कर ने नही दी जाएगी।जगह जगह पुलिस वलो की तैनाती की जायेगी।
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने कहा कि परिणाम आने के बाद उतपन्न स्थिति से निबटने के लिए पुलिस तैयार है जगह जगह पुलिस तैनात की गई है।

