नारायणपुर। बिहार काउंसिल आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी तारामंडल पटना द्वारा आयोजित राष्ट्रीय गणित दिवस 2022 के अंतर्गत श्रीनिवास रामानुजन टैलेंट सर्च मैथमेटिक्स में 10 एवं 15 दिसंबर को आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा में विद्यालय के कक्षा अष्टम के टॉप 10 में 06 एवं सप्तम के टॉप 10 में 02 स्थान पर जवाहर नवोदय विद्यालय भागलपुर के बच्चों ने कब्जा किया।

कक्षा सप्तम की जागृति राज जिला में प्रथम एवं प्रियांशु कुमार जिला में आठवां स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा अष्टम की भावना प्रियदर्शी जिले में दूसरा, तूलिका गुप्ता चौथा, नेहा रानी पांचवां, अमर कुमार छठा, सुदर्शन कुमार सातवां एवं निपुण कुमार ने दसवां स्थान प्राप्त किया।

राज्य स्तर पर जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा, भागलपुर के दो छात्राओं को पटना में एवं छह छात्र-छात्राओं को जिला स्तर पर भागलपुर में सम्मानित किया जाएगा। प्राचार्य रोशनलाल ने बताया कि प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम बिहार काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी पटना के ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित किया गया है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बेहतरीन प्रदर्शन पर विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने शुभकामनाएं दी हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *