नवगछिया। नगर परिषद के 28 वार्डों में हुए चुनाव में 18 वार्ड में नए प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं ने अधिकांश पुराने चेहरों को धूल चटाया है और नए चेहरों को अपना मत दिया है।
चुनाव में वार्ड 1 से रवि कुमार, वार्ड 2 से बलराम कुमार, वार्ड 4 से सितारा खातून, वार्ड 6 से पूनम देवी, वार्ड 8 से सुशीला देवी, वार्ड 9 से अभिनंदन कुमार, वार्ड 10 से मनीष सिंह, वार्ड 12 से नगमा खातून व वार्ड 14 से रेनू देवी,
वार्ड 13 से खुशबू देवी, वार्ड 15 से सुमित्रा देवी, वार्ड 16 से रवि मंडल, वार्ड 18 से अनूप कुमार, वार्ड 20 से पिंकी देवी, वार्ड 21 से कविता देवी, वार्ड 25 से सुषमा देवी, वार्ड 27 से कृष्ण नंदन पासवान, वार्ड 28 से स्वाति प्रिया ने चुनाव जीता है। वहीं कई पुराने चेहरे चुनाव हार गए हैं।


