नवगछिया थाना क्षेत्र के डिमांड पंचायत के बोचाही गांव में गुरुवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग लगते ही अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया, जहां ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए बड़ी मशक्कत की, लेकिन आग पर काबू नहीं हो पाया। सूचना मिलते हैं फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची उसके बाद आग पर काबू पाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार नरेश मंडल के पुत्र विकास मंडल के घर में आग लगी थी। आग से घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जिसमें घर में रखे सामान और बकरियां भी झुलस गई हैं। हालांकि आग कैसे लगी है, इसका पता नही चल नहीं पाया है।

कैसे बीतेगी ठंड ?

आग लगने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि आग ने उनका आशियाना उजाड़ दिया, अब ठंड में खुले आसमान के नीचे अपने परिवार के साथ कैसे रहेंगे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu