नवगछिया। नवगछिया बार एसोसिएशन के चुनाव में तीन प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि 30 प्रत्याशियों के लिए होने वाले चुनाव में नाम वापसी के बाद निगरानी सदस्यों के तीन पदों पर अखिलेश कुमार, दीपेंद्र सिन्हा और हिमांशु शेखर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 376
इसके अलावे अध्यक्ष पद पर चार, महासचिव के एक पद पर दो, उपाध्यक्ष के तीन पदों पर चार, संयुक्त सचिव के तीन पदों पर चार, सहायक सचिव के तीन पदों पर छह, कार्यकारणी सदस्यों के सात पदों पर आठ, वरीय कार्यकारणी सदस्यों के पांच पदों पर सात, कोषाध्यक्ष के एक पद पर तीन, अंकेक्षक के दो पदों पर तीन और पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी मैदान में हैं।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →