नारायणपुर । प्रखंड के कोसी बांध के नीचे कंकला धार की ओर कच्ची सड़क पर शराब उतारने के दौरान भवानीपुर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया। भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि चालक, उपचालक यूपी व अन्य तीन लोग भ्रमरपुर गांव के रहने वाले हैं।

उन्होने बताया कि पटना से टीम आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। ट्रक में करीब इक्कीस सौ प्लास्टिक बोतल में अरूणाचल प्रदेश की शराब है। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने विज्ञप्ति में बताया कि 2218 लीटर शराब पकड़ी गई है।

चालक मो. नदीम यूपी, उपचालक मो सहबाज यूपी, सुजल कुमार भ्रमरपुर, विपीन कुमार भ्रमरपुर, मुन्ना मालाकार भ्रमरपुर को गिरफ्तार किया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *