नवगछिया : अर्जुन मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में अर्जुन कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रांगण में शनिवार को नवगछिया अनुमंडल के असहाय लोगों के बीच 35 सौ कंबल, शॉल और गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। उद्घाटन कहलगांव के विधायक पवन यादव, नवगछिया पुलिस के अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज, अनुमंडल अधिकारी उत्तम कुमार, पुलिस उपाधीक्षक नवगछिया पुलिस, अर्जुन कॉलेज ऑफ फार्मेसी की अध्यक्ष नीलम देवी, निदेशक राजीव रंजन और काली कांत झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
निर्धन दिव्यांग प्रशिक्षुओं को अर्जुन मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा छात्रवृत्ति की राशि भी समारोह में ही प्रदान की गई। पुलिस अधीक्षक ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य की प्रशंसा की। कहा कि उत्तम शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है। अनुमंडल अधिकारी उत्तम कुमार ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि जिन्हें पेंशन, राशन आदि समुचित रूप से नहीं मिल रहा है, उनकी सूची बनाकर उनके कार्यालय में समर्पित करें। कहलगांव के विधायक पवन यादव ने लोगों को हर प्रकार का समुचित लाभ देने का आश्वासन दिया।
संचालन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, प्रो. परितोष रॉय और प्रो. राजेश कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. शिवम वर्मा, प्रो. प्रशांत आनंद, प्रो. अभिनंदन प्रो. दिलीप कुमार चौधरी, संजय कुमार, इंजीनियर अमित, रौशन कुमार, शुभाशीष ठाकुर, मुकेश कुमार, अखिलेश सिंह, मुखिया दिवाकर सिंह, अनंत सिंह, लड्डू सिंह, सुबोध मुखिया, अखिलेश दास आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की


