नवगछिया। नवगछिया में शनिवार को दोपहर में एन एच 31 पर रुक-रुककर लगने वाले जाम से शाम के समय मंकदपुर चौक पर भीषण जाम लग गया, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 160
जाम लगने के कारण गांव देहातों से खरीदारी करने के लिए आए लोगों को जाम में फंसा रहना पड़ा। जाम नवगछिया बस स्टैंड से रंगरा भवानीपुर शिव मंदिर चौक तक बढ़ गया, जाम में कई बसें भी फंसी हुई थीं ।
पूर्णिया से भागलपुर जाने वाली बसें जाम के फंस जाने के कारण उसमें बैठे लोगों को भागलपुर जाने में पांच से छः घंटे तक लग गये। जाम छुड़ाने में नवगछिया पुलिस को काफी परेशानियां उठानी पड़ीं उसके बाबजूद भी देर शाम तक रुक-रुककर जाम लगा रहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
