नवगछिया : नवगछिया नया टोला निवासी अमर सिंह की पत्नी सविता देवी ने नवगछिया एसपी से मिलकर • आवेदन दिया है। अपने आवेदन में महिला ने कहा कि मेरे पति व दो पुत्र तीनों बाहर अपना जीविकोपार्जन करते हैं। वो अपनी बेटी के साथ रहती है। एक माह पूर्व मेरे नंबर पर किसी व्यक्ति ने फोन पर गाली- गलौज करते हुए

धमकी दिया कि तुम अपने बेटा को बाहर से बुलाकर घर लाओ, वरना तुम दोनों मां बेटी की हत्या कर लाश गायब कर देंगे। जिसकी सूचना महिला ने अपने पति एव वर्तमान मुखिया को दिया । रविवार को फिर उस व्यक्ति ने मुझे धमकी दी। एसपी सुशांत सरोज ने कहा कि आवेदन आया है। थाना प्रभारी को मामले को गंभीरता से देखने को कहा गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *