नवगछिया : नवगछिया में कोसी नदी के सकुचा घाट पर फंसे मालवाहक जहाज को 25वें दिन पीपा पुल को हटाकर एनएच-106 निर्माण स्थल के लिए रवाना किया गया तो दूसरी तरफ माल वाहक जहाज को खींचने के लिए लाया गया दूसरा जहाज दूसरे छोड़ पर कोसी नदी के किनारे बालू में फंस गया। देर शाम तक जहाज को निकालने का प्रयास जारी रहा।
दो पीपा हटाने के बाद मालवाहक जहाज के निकालने का रास्ता बन गया था। पीपा हटते ही दूसरे जहाज से मालवाहक जहाज को खींचा गया और बिहपुर की तरफ रवाना किया गया। पीपा पुल को पुनः जोड़ दिया गया।
पीपा पुल – हटाने के दौरान दोनों तरफ पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों की मौजूदगी देखी गयी। स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि कामरेड गौरीशंकर ने कहा कि आवागमन समय से बहाल कर दिया गया, यह अच्छी बात है।


