बिहपुर। औलियाबाद में सरसों खेत से मवेशी (बकरी) भगाना पिता व पुत्र को महंगा पड़ गया। पिता व पुत्र को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। दोनों का सिर फोड़ दिया। परिजनों ने दोनों घायल अजय मिश्र व अंकुश मिश्र को बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज को मायागंज रेफर कर दिया।
बिहपुर अस्पताल में घायल अजय व अंकुश ने बताया कि शंभू मिश्र व जेलु मिश्र की बकरी हमारे सरसों के खेत में घुस गयी थी। जब हमलोगों ने उनको बताया तो इसी बात पर दोनों ने लाठी व लोहे के रड से पीटना शुरू कर दिया।
घटना की सूचना पर झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार व दारोगा विकास कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की विस्तृत जानकारी ली। ओपी प्रभारी ने बताया आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


