नवगछिया : प्रखंड के नगरपारा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में पटना संभाग के सहायक आयुक्त श्रीकांत पांडेय के नेतृत्व में बुधवार को वार्षिक शैक्षणिक निरीक्षण किया गया। शैक्षणिक निरीक्षण टीम में सहायक आयुक्त के अलावा जवाहर नवोदय विद्यालय कटिहार के प्राचार्य डॉ. ब्रजेश कुमार, जवाहर नवोदय विद्यालय बांका के प्राचार्य अनंत कुमार झा, बाल भारती विद्यालय नवगछिया के प्राचार्य नवनीत सिंह थे।

जिन्होंने विद्यालय के हर एक क्रियाकलाप का जायजा लिया। कक्षा 6 से 12वीं के शैक्षणिक क्रियाकलापों की बारीकी से जानकारी ली। सदनीय व्यवस्था से लेकर कैंपस के हर स्थान का विस्तृत अवलोकन करते हुए यथोचित दिशानिर्देश दिए। सहायक आयुक्त ने कहा निरीक्षण का उद्देश्य शिक्षण में उन्नति, कार्य दक्षता में सुधार एवं बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है।

 वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय  भागलपुर के प्राचार्य रोशन लाल ने कहा निरीक्षण से उचित मार्गदर्शन एवं शिक्षकों के शिक्षण को प्रभावी बनाने में हमें मदद मिलती है। बच्चों एवं शिक्षकों को अधिक से अधिक अध्ययन करने की प्रेरणा मिलती है, ताकि चंहुमुखी विकास हो सके। सहायक आयुक्त एवं विभिन्न प्राचार्यों द्वारा सभी पक्षों की प्रशंसा से बच्चों एवं शिक्षकों का आत्मविश्वास बढ़ता दिखा।

सहायक आयुक्त एवं प्राचार्यगण विद्यालय के उपलब्धियों एवं मौजूदा क्रिया कलापों से काफी संतुष्ट दिखे। संध्या में मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की बच्चों द्वारा प्रस्तुति दी गई। अंत 5 में वार्षिक शैक्षणिक निरीक्षण टीम के सभी सदस्यों ने बच्चों को आशीष देते र हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu