नवगछिया : लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टॉउन द्वारा बढ़ती ठंड को देखते हुए निरतंर चल रहे कम्बल वितरण कार्य का आयोजन प्रातः समय कामरेड राधेश्याम रजक के निवास स्थान बगरी टोला, कदवा में आयोजित किया गया।जिसमें 60 जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कम्बल व शॉल का का वितरण किया गया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

इस वितरण कार्य मे अध्यक्ष लायन कमलेश कुमार अग्रवाल,प्रो.बिजय कुमार,लायन कोषाध्यक्ष बिनोद चिरानियाँ,दीपक कुमार चिरानियाँ ,कामरेड माकपा माले के रामदेव सिंह एवं राधेश्याम रजक जी के साथ साथ स्थानीय लोगों का सहयोग सराहनीय था। बताते चले कि क्लब द्वारा यह सेवा ठण्ड के बढ़ते स्तर को देखते हुए निरंतर जारी रहेगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....