भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र के शाहजंगी में मोना ब्रिक्स के संचालक साह अफरोज के यंहा इंकम टैक्स का छापा पड़ा है। अफरोज ईंट भट्ठा चलाता है। टीम को गुप्त सूचना मिली थी अफरोज कर की चोरी करता है। इसके बाद दर्जनों गाड़ियों से टीम भागलपुर पहुंची और अहले सुबह से छापेमारी शुरू कर दी। पटना, रांची, भागलपुर, मुजफ्फरपुर सहित कई जगहों की टीम छापेमारी में शामिल है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 561

अफरोज के दो ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। आवास व ईंट भट्ठा पर छापेमारी कर रही है। सभी कागजातों की जांच की जा रही है। अधिकारी कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं।

छापेमारी करने पहुंची टीम।
छापेमारी करने पहुंची टीम।

मिली जानकारी के मुताबिक, अफरोज पहले कबाड़ का धंधा किया करता था। धीरे धीरे बिल्डिंग का ठेकेदारी करने लगा 5 वर्षों से ठेकेदारी भी बंद हो गई थी। ईंट भट्ठा कई वर्षों से चला रहा था। धीरे धीरे रियल इस्टेट के धंधे में उतर गया। टीम सभी कागजात की जांच कर रही है। भागलपुर में कुछ दिन पूर्व ही जोधानी फूड पर छापा पड़ा था। इससे पूर्व भी भागलपुर के कई व्यवसायी के घर छापा पड़ा था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *