भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के शाहाबाद के रहने वाले जमीन कारोबारी अमित झा 22 नवंबर से लापता था । इसकी हत्या की पुष्टि 26 नवम्बर को एसएसपी बाबूराम ने किया था । इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया था । मुख्य आरोपी पुलिस के गिरफ्त के बाहर था । पुलिस ने मुख्य आरोपी दिलीप मंडल को गिरफ्तार कर लिया । उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बाथ थाना क्षेत्र से एक तालाब से शव को बरामद किया है ।

अपहरण कर हत्या कर दी गई थी

अमित का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी । अमित घर से 22 नवंबर को घर से दिन के 1:30 बजे निकला था जिसके बाद वह अचानक लापता हो गया था । पीड़ित परिवार ने थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था।जिसके बाद टीम का गठन किया गया । पुलिस ने करीब 8 से 10 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया था । पूछताछ के दौरान अमित की हत्या कर शव को ठिकाने लगा देने की बात सामने आई थी । उसके बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था ।

जमीन के लिए हुई थी हत्या

गिरफ्तार युवक से पूछताछ में पता चला था 5 बीघा जमीन के लिए अमित झा की हत्या की साजिश रची गई थी। जिसमें 5 लोग शामिल थे । जिसमें 2 लोग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त में अविनाश कुमार कटहरा निवासी और दिनेश मंडल कटहरा निवासी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तीन अपराधी फरार चल रहे थे । जिसमें पुलिस ने मुख्य आरोपी दिलीप मंडल को गिरफ्तार कर लिया । दिलीप के निशाना देही पर पुलिस ने शव को बरामद किया ।

नहर से शव को किया बरामद

दिलीप की निशानदेही पर बाथ थाना क्षेत्र के अठरिया नहर से शव को बरामद किया गया । परिजनों ने शव की शिनाख्त कपड़े से की है । एफएसल कि टीम द्वारा जांच की गई । जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे का खुलासा हो पाएगा ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *