भागलपुर में ठंड बढ़ गई है। तापमान में गिरावट आ गई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस है तो अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस है। लोग भी घरों से देर से निकल रहे हैं। सूर्य उदय के बाद लोग घरों से निकल रहे हैं। गाड़ियां भी सुबह में लाइट जला कर सड़कों पर चल रहे हैं। सुबह टहलने वाले लोग भी घरों से कम निकल रहे हैं।

जिले के सभी मैदान में टहलने वाले लोगों में भी आई कमी

जिले के सैंडिस कंपाउंड, हवाई अड्डा सहित लाजपत पार्क में सुबह टहलने वाले लोगों में कमी आई है। लोगों ने बताया कि पहले 5 बजे निकल जाते थे। लेकिन अब 8 बजे निकलते हैं। सड़कों पर गाड़ियां बजी बत्ती जला कर चल रही है। धुंध के कारण लाइट जला कर चलना पड़ रहा है। विजुवलिटी सड़कों पर 10 मीटर रह गई है।

पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड

पछुआ हवा चलने से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। कनकनी बढ़ गई है। लोग सुबह में गर्म कपड़ें पहन कर निकल रहे हैं। पूरा शहर धुंध में लिपट गया है। वहीं 9 बजे के बाद सूर्य निकलने के बाद लोगों को ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिलती है। बीमार लोग घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *