नवगछिया । नवगछिया थाना के मिल्की में आधी रात में प्रेमिका से मिलने सहयोगियों के साथ घर में घुसे प्रेमी को लोगों ने दबोचकर पुलिस के हवाले किया। इस संबंध में मिल्की निवासी व्यक्ति ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में बिहपुर थाना के हरिओ निवासी आकाश कुमार और चुन्नु कुमार को नामजद किया गया है।
Total Downloads: 371
नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण ने बताया कि आकाश अपनी प्रेमिका के साथ पिछले दिनों फरार हो गया था। परिजनों के दबाव में एक सप्ताह पूर्व ही लड़की अपने घर आई थी। रात्रि में प्रेमी आकाश, चुन्नु को साथ लेकर उसके घर में घुस गया।
परिवार के लोग जग गए। बाहर के दो युवको को देखकर घरवालों ने दोनों को पकड़ लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों युवक को हिरासत में लिया। लड़की के पिता के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। लड़की के पिता ने लड़की केअपहरण करने का आरोप लगाया।

