नवगछिया । नववर्ष की पूर्व संध्या पर नवगछिया बाजार बाल भारती विद्यालय के सामने स्थित विष्णुदेव ज्वेलर्स की दुकान में लूटपाट का विरोध करने पर दुकानदार को गोली मारकर घायल करने वाले अपराधियों को नवगछिया पुलिस ने रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी सुशांत कुमार सरोज ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।
एसपी ने बताया ति की घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में टेक्निकल टीम के साथ विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल से बरामद अपराधी की बाइक और मोबाइल समेत अन्य सामानों को साक्ष्य के रूप में जांच करते हुए त्वरित कार्यवाई कर कांड में प्रत्यक्ष रूप से शामिल दो अपराध कर्मी और कांड का षड्यंत्र करने वाले कुल चार लोगों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया।
वहीं घटना में प्रयुक्त ऑटोमेटिक पिस्टल, मैगजीन के साथ घटना के 12 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन कर लिया गया। एसपी शुशांत कुमार सरोज ने कांड का उद्भेदन करते हुए बताया कि गिरफ्तार अन्य अपराधियों से पूछताछ की जा रही है। जबकि घटना में प्रयुक्त पिस्टल, मैगजीन, गोली समेत घटनास्थल से बरामद मोटरसाइकिल और मोबाइल जब्त कर लिया गया।

एसपी ने बताया कि गोली लगने से घायल मनीष कुमार इलाजरत है। उसकी हालत सामान्य है। वहीं अनुसंधान के क्रम में पता चला कि घटना में प्रयोग किया गया वाहन भागलपुर जोगसर थाना से चोरी की गई है। घटना में गोपालपुर थाना क्षेत्र के मकंदपुर वार्ड संख्या- 6 निवासी सुमन कुमार चौधरी के पुत्र शुभम कुमार, थाना क्षेत्र के सिंधिया मकंदपुर वार्ड- 6, निवासी वीरेंद्र साह के पुत्र शिवम कुमार, रँगरा ओपी के साहुटोला भवानीपुर निवासी कुलानंद साह के पुत्र आर्यन उर्फ मनीष कुमार और नवगछिया थाना क्षेत्र के उजानी निवासी मो अंजार आलम के पुत्र मो. आजम शामिल है।
एसडीपीओ दिलीप कुमार, नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण, गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार, रँगरा ओपीध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल, एएसआई हरिशंकर कश्यप, एएसआई उमाशंकर, एएसआई राहुल कुमार, एएसआई आशुतोष कुमार, एएसआई राजेश रंजन कुमार, एएसआई चंदन कुमार, डीआईयू नवगछिया टीम एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

