नवगछिया, नवगछिया बाजार के गौशाला रोड में  शनिवार की शाम बेखौफ बदमाशों ने विन्देश्वरी ज्वेलर्स की दुकान में लूट की कोशिश की। विरोध करने पर दुकानदार मनीष कुमार को गोली मार दी। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो बदमाश हथियार लहराते हुए भाग निकले। स्थानीय लोगों ने घायल मनीष कुमार को अनुमंडल अस्पताल  पहुंचाया। जहां से  उसे भागलपुर  मायगंज अस्पताल रेफर किया गया। भागलपुर से उसे पटना रेफर कर दिया गया।

जेवर खरीदने के बहाने दुकान में घुसे थे दो बदमाश

घटना के चश्मदीद ने बताया कि संध्या समय काले कपड़े में मास्क लगाए दो युवक दुकान में आये और मनीष से सोने  के जेवर दिखाने को कहा। एक-एक कर वह कई जेवरों को निकालकर जमा करवाया। काफी जेवरात जमा हो जाने के बाद उसने सभी जेवरों को कपड़े में लपेटकर देने को कहा और कमर से पिस्तौल निकाल लिया। मनीष ने जैसे ही कुछ कहना चाहा तो उसने गोली चला दी जो उसके पेट मे लगी। गोली चलने की आवाज पर आसपास के दुकानदार हल्ला करते हुए वहां जमा होने लगे तो दोनो अपराधी हथियार लहराते हुए नोनिया पट्टी की ओर से भाग गए। इस दौरान बदमाश बैग और बाइक छोड़ गए।

एसडीपीओ ने घायल से की बात

घटना की सूचना पर एसडीपीओ दिलीप कुमार, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण अस्पताल पहुचे और घायल को देखा और उससे बात की। उन्होंने बताया कि घायल बोलने की स्थिति में नहीं है पेट मे गोली लगी है। घटनास्थल पर अपराधियों की बाइक छूट गई है। उसका बैग भी छूटा है। पुलिस छपेमारी में लगी है। जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

स्वर्ण व्यवसाइयों में आक्रोश आज सोना चांदी के दुकान रहेंगे बन्द :

दिनदहाड़े स्वर्ण व्यवसाइयों पर गोलीबारी की घटना से नवगछिया के स्वर्ण व्यवसायी दहशत में हैं। घटना के बाद स्वर्णकार संघ के सभी पदाधिकारी  घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि  नवगछिया में लगातार स्वर्ण व्यवसाइयों को अपराधी टारगेट कर रहे हैं। पुलिस तमाशबीन बनी बैठी है। उन्होंने कहा कि घटना के विरोध में रविवार को नवगछिया बाजार की सभी सोना-चांदी की दुकानें बंद रहेंगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *