भागलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात उल्टा पूल के नीचे भीषण आग लग गई। पुल के नीचे सब्जी मंडी है। आग में लगभग 20 दुकान जलकर राख हो गए। बताया जा रहा है कि इसमें लगभग लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। घटना रात के डेढ़ बजे के करीब हुई है।
Total Downloads: 166
देर रात होने की वजह से हुआ ज्यादा नुकसान
स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात होने के वजह सभी दुकान बंद करके अपना घर चले गए थे। शार्ट सर्किट हुई और आग लग गई। धीरे धीरे आग की लपटें तेज हो गई और 20 दुकान जलकर पूरी तरह से राख हो गया।
फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू
आग की लपटें इतनी तेज थी कि लोगों के द्वारा आग पर काबू पाना संभव नहीं था । फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दिन में यहां पूरा भीड़ लगा रहता है, अगर दिन में आग लगती तो भगदड़ से मच जाता।

