नवगछिया नगर परिषद के वार्ड संख्या तीन के मतदाता केंद्र 57 के बीएलओ मो. इरशाद अली को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से गालियां देने, बीएलओ का कार्य नहीं करने अन्यथा जान मारने व मुकदमे में फंसा देने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है।

घटना के बाबत बीएलओ इरशाद अली ने नवगछिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी से लिखित शिकायत की है। शिकायत मिलते ही नवगछिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कृष्णन ने मामले को नवगछिया थाना अग्रसारित कर दिया है। पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन करने में जुट गयी है। बीएलओ इरशाद अली का कहना है।

कि नवगछिया नगर परिषद चुनाव को लेकर उन्होंने अपने सहकर्मी नकुल कुमार के साथ 16 दिसंबर को संबंधित मतदाता केंद्र के मतदाताओं के बीच मतदाता पर्ची बांटने का काम किया था। 19 दिसंबर को रात्रि 9.52 बजे उनके मोबाइल पर फोन आया और बीएलओ का कार्य न करने अन्यथा जान मारने और मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *