नारायणपुर। प्रखंड के नारायणपुर अंचल में कार्यरत राजस्व कर्मचारी सह अंचल निरीक्षक नीलाम्बर मिश्रा पर रिश्वत लेने का और मांगने का ऑडियो व वीडियो वायरल होने पर सीओ अजय सरकार ने भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने बताया कि रसीद काटने और कागजात में सुधार को लेकर रिश्वत लेने का ऑडियो व वीडियो की जांच कर कार्रवाई का आदेश जिलाधिकारी व एसडीएम ने दिया था।

भागलपुर एडीएम ने निलंबित करने की बात कही है लेकिन अभी तक लिखित आदेश अंचल को नहीं मिला है। राजस्व कर्मी सह अंचल निरीक्षक का प्रभार भरत कुमार झा को दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *