भागलपुर : जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 8 तक की कक्षाएं 11 जनवरी तक स्थगित कर दी गई हैं। जिले में ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने यह आदेश निकाला है और मातहत अधिकारियों को अनुपालन का निर्देश दिया है। यह भी कहा गया है कि कक्षा 9 एवं इसके ऊपर की कक्षाएं सुबह 9 बजे के बाद संचालित की जाएंगी।

इसके पहले 23 दिसंबर को मिले निर्देश के आलोक में मौजूदा समय में जारी ठंड एवं शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए 26 दिसंबर से 31 दिसंबर, फिर 3 जनवरी तक और 4 से 7 जनवरी तक सभी स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगायी गई थी। वर्तमान में भी जिले में ठंड एवं शीतलहर का प्रकोप जारी है।

इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। इसलिए स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध बढ़ाया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी पुलिस उपाधीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराएं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *