नवगछिया : भवानीपुर थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर नारायणपुर सीओ अजय कुमार सरकार व भवानीपुर प्रभारी थानाध्यक्ष बसंत कुमार के नेतृत्व में जनता दरबार लगाया गया। इस दौरान थाने में कई लोग पहुंचे थे।

जनता दरबार में विभिन्न गांव से आए पांच जमीनी विवाद के आवेदन प्राप्त हुए। ऑन स्पॉट सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की सहमति से मनोहरपुर एवं जयपुर चुहर का एक-एक मामला निष्पादित किया गया। वहीं अन्य मामले में एक पक्ष की अनुपस्थिति के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *