बिहपुर। भारत जोड़ो यात्रा के तहत रविवार को नारायणपुर के बलहा स्थित ब्राइट चिल्ड्रन एकडेमी परिसर में प्रदेश के पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री अफ्फाक आलम पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस जिला महासचिव सह भारत जोड़ों यात्रा के कोऑर्डिनेटर कुंदन यादव के नेतृत्व में पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में मंत्री ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत के विभिन्न राज्य में भारत जोड़ो यात्रा की मुहिम पर चल रहे हैं। जिसमें बिहार में आरंभ को लेकर बिहार के प्रदेश स्तर व जिला स्तर के कांग्रेस के नेता समेत वरिष्ट नेता व कार्यकर्ता भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होने को लेकर बड़ी संख्या में भाग लेने आ रहे हैं।
जो कि बिहार में पूर्णतः सफल होगा। मौके पर कुंदन यादव, पवन यादव, छेदी सिंह, अमरेंद्र कुमार यादव उर्फ बाबूसाहब, पूर्व मुखिया शकील अहमद, मासूम रशीद, छोटु, अशोक यादव छेदी सिंह समेत महागठबंधन के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


