बिहपुर : बभनगामा के अनूपलाल मंडल की 65 वर्षीया पत्नी सुमन देवी की मौत शुक्रवार की देर रात इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में हो गई। परिजनों ने बताया कि चार दिसंबर की दोपहर भीषण ठंड से बचने के लिए वृद्ध महिला अलाव ताप रही थी। इसी दौरान उनके कपड़े में आग पकड़ लिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 83
जब तक उनके कपडे में लगी आग बुझाई जाती, वह गंभीर रूप से झुलस गई। आनन- फानन में वृद्धा को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। बरारी पुलिस ने वृद्धा के पति का फर्द बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
