नवगछिया। रंगरा ओपी के हरनाचक साहू टोला में दो साल के बच्चे की पोखर में डूबने से मौत हो गयी है।मृतक अंशु कुमार पिता अजीत कुमार साह घर मे खेल रहा था। खेलने के दौरान वह लुढ़कते हुए घर के सामने पोखर में चला गया और गहरे पानी मे चले जाने के कारण डूबने से उसकी मौत हो गयी।
घटना के 15 मिनट बाद जब उसकी मां प्रियंका देवी अपने बच्चे को खोजने लगी तो वह नहीं मिला। बाद में पोखर से उसकी लाश मिली। शव का अनुमण्डल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया।

