नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के पंचगछिया गांव में नंदलाल भगत के घर चोरों ने नगदी, ज्वेलरी व अन्य सामान उड़ा लिये। चोरी की घटना को लेकर मालिक ने गोपालपुर थाने में अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। मामले को लेकर गोपालपुर पुलिस ने अनुसंधान किया,
जिसमें गांव के ही सुवेश कुमार, सूरज कुमार एवं मोहम्मद जियाउल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने चोरी की घटना में संलिप्त होने की बात स्वीकार की। गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

