नवगछिया। कड़ाके की सर्दी के बीच हठयोगी बाबा द्वारा बटेश्वर स्थान के पश्चिमी गंगा घाट से सिंघेश्वर शिव मंदिर तक दंड यात्रा शुरू की गयी है। यात्रा का शुभारंभ करते वक्त हठयोगी बाबा उर्फ शंभू नाथ ने बताया कि इस सर्द भरे मौसम में अपने भक्तों एवं शिव के दर्शन के लिए हमने संकल्प लिया था।

इस वर्ष नववर्ष की शुरुआत में बटेश्वर स्थान से सिंघेश्वर स्थान तक दंड देते हुए जाना है। उन्होंने कहा कि यह मेरा 5वीं दण्ड यात्रा है। मैंने कई बार जब कोसी नदी पर पुल नहीं बना उससे पहले भी नवगछिया कोसी नदी पर बना पीपा पुल होते हुए कदवा कोसी होते मधेपुरा सिंघेश्वर स्थान गए हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *