भागलपुर। इस सीजन शादी-विवाह के शुभ मुहूर्त काफी अधिक हैं। छह में पांच माह तक शादी-विवाह होते रहेंगे। इस दौरान 63 दिन शहनाई बजेगी। शादी-विवाह के कारण बाजार भी गुलजार रहेगा। व्यापारियों की मानें तो पांच सौ करोड़ से अधिक का कारोबार होगा। इसमें सबसे अधिक बिक्री सोना-चांदी की होगी। बाजार में मांग को देखते हुए ज्वेलरी शोरूम की ओर से कंपनियों को नई डिजाइन की ज्वेलरी का ऑर्डर किया जा चुका है।

17 जनवरी से लेकर 27 जून तक होंगी शादियां

इस साल लग्न 17 जनवरी से शुरू हो रहा है। छह माह के दौरान 63 शादियां होंगी।  ज्योतिषी दयानंद पाण्डेय ने बताया कि जनवरी से जून तक शादियां हैं। सिर्फ अप्रैल माह में शादी नहीं होगी। उसके बाद देवशयन के कारण जुलाई से अक्टूबर तक मुहूर्त नहीं है। जनवरी माह में 17, 18, 19, 22, 23 25, 26 27,30 31, फरवरी में 1, 6 8 10 15 16 से 17, 22, 23, 24, 27,

मार्च में 1, 5, 6, 8, 9, 13, 14, मई 1, 2, 3 ,4 ,6 ,7 ,8 ,11 12, 15 , 16 ,17 20 ,21, 26 ,27 ,28, 29, 30 व जून में 1,3,4,5,7, 11 ,12, 13 ,16 , 17, 22, 23,24, 25, 26, 27 तक शादी होगी। उसके बाद नवंबर में 23, 24, 27, 28, 29 व दिसंबर में 3, 4, 5 ,6, 7 ,9, 11, 13, 14, 15 तक शादी-विवाह का शुभ मुहूर्त है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *