भागलपुर में गृहस्वामी के जगने से दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक का लाखों का लूट होने से बच गया। गृहस्वामी पप्पू यादव ने बताया कि रात में अचानक से नींद टूटी तो पानी पीने के लिए बाहर निकला, तो खटखट की आवाज सुनाई दे रही थी। पहले लगा कुछ लेकर जा रहा होगा।

लेकिन जैसे ही ऊपर से नीचे उतर कर देखे तो बैंक का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था। लॉकर तोड़ने का प्रयास किया था। लेकिन नीचे उतरने का आवाज उसके कानों तक चला गया होगा। वो लोग भाग निकले। मैने भागते हुए नहीं देखा। उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है आसपास के कुछ शरारती तत्व का ही काम हो सकता है।

लूट के प्रयास का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के करेला में बैंक लूट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। उसमें देर रात कुछ लोग नजर आ रहे हैं। कोहरा के कारण फ़ोटो धुंधला नजर आ रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

एक माह पहले इंटेलिजेंस ने किया था अगाह

पीएनबी बैंक में चोरी व लुट जैसी घटना की सम्भावना जताई गई थी। उस समय जिले भर में बैंक शाखाओं के समीप पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गई थी। लेकिन एक माह बाद दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक को लूटने का प्रयास किया गया।

तीन दिन पूर्व लूट का किया गया था प्रयास

तीन दिन पूर्व मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के करेला के दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में लूटने के उद्देश्य से लुटेरों ने देर रात बैंक का दरवाजा तोड़ा दिया था। लेकिन लूटने में असफल रहा था। बैंक के कई समानों को तोड़कर छती पहुंचाया गया था। कई समानों को भी बैंक में ही छोड़ कर भाग गए थे।

सभी बिंदु पर पुलिस कर रही है जांच

पुलिस सभी बिंदु पर जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच की जा रही है। जो भी सामने आएगा उस अनुसार कारवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *