बिहपुर : सोनवर्षा में घर बुलाकर पीटकर गंभीर रूप से घायल कर देने और 1500 रुपया छीन लेने का आरोप लगाते हुए घायल युवक नीतीश कुमार ने बिहपुर थाने में केस दर्ज कराया है। उसने गांव के सत्यम कुमार, गुड्डू व केशव राय को नामजद आरोपी बनाया है।
बताया कि 12 जनवरी को नामजदों ने अपने घर बुलाकर लोहे के रड से हमला कर दिया। जिस कारण सिर फट गया और काफी खून बहने लगा। इसी बीच जेब से 1500 रुपया भी छीन लिया। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया मामले को दर्ज कर जांच की जा रही है।

