नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी तिनटंगा गांव के समीप बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से पांच वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर में किया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 346
जहां से उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार करारी तिनटंगा जहाज घाट से बालू लेकर ट्रैक्टर जाने के दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर ने राजेश मंडल के पांच वर्षीय बच्चे अश्विन कुमार को टक्कर मार दिया।
जिससे अश्विन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। गोपालपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि बच्चे का इलाज भागलपुर में ले जा रहा है। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
