नवगछिया : खरीक पुलिस ने गुरुवार देर रात गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के नया टोला भवनपुरा निवासी इनामी अपराधी कुख्यात विशाल यादव को बेगूसराय जिले के ताजपुर दियारा लिया। विशाल, हत्या, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत अन्य कई आपराधिक वारदात को अंजाम देने मामले का नामजद आरोपी है और कई वर्षों से फरार चल रहा था। गुरुवार रात खरीक थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान को सूचना मिली कि विशाल बेगूसराय जिले के ताजपुर दियारा स्थित अपने बहन के ससुराल में छिपा है।
Total Downloads: 83
सूचना मिलते ही जेएसआई सनोज कुमार राजवंशी एवं पुलिस टीम के साथ देर रात ही बेगूसराय के लिए कूच कर गए। जहां ताबड़तोड़ छापामारी कर विशाल को सोए अवस्था में धर दबोचा। विशाल ने पूछताछ के दौरान बताया कि मैं अपना हथियार और गोली नया टोला भवनपुरा स्थित अपने घर समीप स्थित भूसखारी में हथियार और गोली छिपा कर रखा हूं। जिसके बाद पुलिस ने विशाल को गिरफ्तार कर खरीक लाया और उसके निशानदेही पर नया टोला भवनपुरा पहुंचे। जहां उसके घर के समीप स्थित एक भूखखारी से 18 इंच का देसी कट्टा और 6 गोली बरामद की।
कोसी दियारा के किसानों ने ली राहत की सांस
विशाल यादव की गिरफ्तारी से कोसी इलाके के रहकर खेती करने वालों किसानों में खुशी व्यक्त की जा रही है। हमेशा कुख्यात के आतंक से भयभीत रहने वाले किसानों ने राहत की सांस ली। दरअसल, कुख्यात कोसी इलाके के दुर्दात अपराधी है और इसका मुख्य पेशा किसानों से रंगदारी मांगना, नहीं देने पर फायरिंग करना, इससे भी बात नहीं बनी तो हत्या करना है। इसके खिलाफ नवगछिया पुलिस जिले के खरीक, नवगछिया नदी समेत अन्य थाने समेत सीमावर्ती जिला मधेपुरा एवं कटिहार के कई थाने में हत्या, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत अन्य कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

भय से कोई जुबान तक नहीं खोलता था
कुख्यात अपराधी विशाल यादव का कोसी दियारा में आतंक सिर चढ़ बोलता था। इसके खिलाफ पूरे दियारा में कोई अपना जुवान नहीं खोलता | इसके भय से इसके पैतृक गांव में शाम ढलने के बाद महिलाएं और युवतियां घर से बाहर झांकना भी महफूज नहीं समझती है। इसकी गिरफ्तारी नवगछिया पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी।
