नवगछिया । नवगछिया नगर परिषद के रसलपुर वार्ड सात के सौ से अधिक लाभुकों ने जन वितरण प्रणाली के दुकानदार पर दो किलो चावल और गेहूं कम देने का आरोप लगाते हुए अनुमंडल कार्यालय प्रांगण में जमकर हो हल्ला किया।
Total Downloads: 83
वार्ड पार्षद अभिषेक रमन उर्फ टीएन यादव की अगुवाई में आये लोगो ने कहा कि पूछने पर डीलर कहता है कि नवगछिया अनुमण्डल पदाधिकारी और आपूर्ति पदाधिकारी ने ही दो किलो अनाज कम देने के लिए कहा है। महिला लाभुको ने डीलर के साथ-साथ डीलर के पुत्र पर भी मनमानी का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की।
पार्षद टीएन यादव ने कहा कि सुबह एसडीओ से बात हुई, एमओ ने आने की बात कही लेकिन नही आये। इसीलिए मजबूर आना पड़ा। वहीं एसडीओ उत्तम कुमार ने कहा कि पूरे मामले की जांच आपूर्ति पदाधिकारी से करने के लिए कहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

