नवगछिया में पुलिस ने नेशनल हाइवे 31 पर मांस से लदे एक ट्रक को जब्त किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रक बीफ लेकर जा रहा है. सूचना के बाद पुलिस ने हाइवे पर ट्रक को पकड़ लिया. ट्रक के चालक और उसके सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया है.

Whatsapp group Join

पुलिस ने ट्रक को जब्त करने के बाद बीफ के नमूने को जांच के लिए लैब में भेज दिया है. पुलिस इस मामले में चालक और उसके सहयोगी से पूछताछ कर रही है. गिरफ्तार चालक यूपी और उसका सहयोगी बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है.

इस मामले में नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस जांच में जुटी हुई है. दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रक समस्तीपुर के ताजपुर से बीफ लेकर बंगाल के दालकोला जा रहा है.

इसके बाद नवगछिया के टोल प्लाजा के पास ट्रक को जांच के लिए रोका गया. जांच के क्रम में गाड़ी चालक से पुलिस ने कहा कि आपकी गाड़ी में शराब होने की सूचना मिली है जिसकी जांच करनी है.

जांच के दौरान पुलिस ने ट्रक से भारी मात्रा में कच्चा मांस बरामद किया जिसके बाद ट्रक के चालक मोहम्मद इस्तियाक अहमद (रामपुर, यूपी) ने बताया की वो रामपुर से अपने ट्रक में आलू लाद कर समस्तीपुर के ताजपुर मंडी पहुंचा था.

ड्राइवर ने कहा कि ताजपुर पहुंचकर उसने आलू से भरी गाड़ी खाली की जिसके बाद मुस्तफा नाम के व्यक्ति ने उससे कहा की 15 टन अदरक लेकर बंगाल के दालकोला जाना है. इसके एवज में पचास हजार रुपए मिलेंगे जिसके बाद मैंने इसके लिए अपनी सहमति जताई.

ड्राइवर के मुताबिक मुस्तफा ने उससे कहा की आप मंडी में ही रुको, हम माल लोड करवा कर आते हैं, इसके एक घंटे बाद अदरक का बिल लेकर आया और मुझसे कहा कि आप यहां से दालकोला के लिए निकलो. मैं कस्टमर को गाड़ी नंबर दे दूंगा जो दालकोला में सामान अनलोड करवा लेगा.

गिरफ्तार किए गए ड्राइवर ने बताया कि मुझे ट्रक का किराया भी नहीं दिया गया, ट्रक में तेल डलवा दिया और रास्ते के खर्च के लिए 3000 हजार रुपये दिए गए. इसके बाद मैं बिना ट्रक चेक किए ताजपुर मंडी से निकल गया. ड्राइवर ने कहा कि उसे पता नहीं था कि ट्रक में बीफ है.

नवगछिया पुलिस ने ट्रक के चालक मोहम्मद इस्तियाक अहमद के साथ ट्रक के सहयोगी मोहम्मद लड्डन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और जब्त कच्चा मांस को रात में ही मिट्टी में दफ्न करवा दिया.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet