नवगछिया । भागलपुर-मधेपुरा सीमा के कदवा ओपी क्षेत्र अंतर्गत बाबा बिशु राउत सेतु पहुंच पथ पर सोमवार के सुबह दो अलग-अलग जगहों पर हुए तीन-तीन सड़क हादसे में एक की मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज चल रहा है।

पहली घटना प्रतापनगर कदवा के पेट्रोल पंप के समीप घटी, जिसमें सड़क पर खड़ी एक खड़ी हाईवा में बाइक सवार ने पीछे से धक्का मार दिया, जिससे गिरने के बाद माथे पर गंभीर रूप से चोट लगने से बाइक सवार गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। उसका उपचार स्थानीय चिकित्सकों से कराया जा रहा है। घायल बाइक चालक घोघा थानाध्यक्ष क्षेत्र के सुधीर मंडल का पुत्र रूदल कुमार बताया जा रहा है।

दूसरी घटना मिलन चौक के समीप पश्चिमी सड़क पर एक खड़े हाइवा में पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। धक्का मारने के बाद ट्रैक्टर चालक पीछे हट कर भागने का प्रयास ही कर रहा था कि नवगछिया जीरोमाइल की तरफ से आ रहे दूसरे हाईवा ने ट्रैक्टर की ट्रॉली में धक्का मार दिया जिसके बाद हाईवा चालक गाड़ी छोड़ कर ही फरार हो गया। हाईवा का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रैक्टर चालक अपना ट्रैक्टर ले कर भाग गया।

वहीं मिलन चौक के ही सामने पूर्वी लेन पर एक कार चालक ने वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बोड़वा टोला कदवा निवासी वासुदेव मंडल (75) है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वासुदेव मंडल हाथ में पानी भरा लोटा लेकर शौच के लिए सड़क पार कर जा रहे थे। इसी दौरान भटगामा जीरोमाइल की तरफ से आ रही कार ने टक्कर मार दी।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़कर एक मकान में बंद कर दिया, लेकिन कमरे का दरवाजा किसी ने खोल दिया और वह भाग गया। बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों के साथ अन्य स्थानीय लोगों ने शव को फोरलेन सड़क पर रख कर सड़क जाम कर दिया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों व कदवा ओपी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। वहीं पुलिस ने शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *