नवगछिया ।  कदवा ओपी थाना क्षेत्र के बोड़वा टोला कदवा गांव में शनिवार की रात करीब 1:00 बजे घर के दरवाजे पर सो रहे दादा-पोते की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान बोड़वा टोला निवासी दशरथ राय (70 वर्ष) और उसके पुत्र लक्ष्मण राय के सात वर्षीय पुत्र किशन उर्फ कृष्ण कुमार  राय के रूप में हुई।

घटना का पता परिजनों को उस समय चला जब रविवार  के सुबह दशरथ  राय की पत्नी रेणु देवी  पति और  पोते को जगाने गई। वहां  दादा और पोते को लहूलुहान देख रोती-चिल्लाती आई। दशरथ राय के आंख के बगल में गोली मारी गयी थी जो दूसरी ओर निकल गयी थी, जबकि किशन उर्फ कृष्ण को कनपटी और पेट में गोली मारी गयी थी। किशन के पेट में गोली फंस गई थी। वहीं  मृतक का एक और पोता गौतम कुमार भी दादा के पैर के पास कंबल ओढ़कर सोया था जो बाल-बाल बचा। घटना का अबतक स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है।

घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे। बाद में एसपी के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम हटाया। सूचना पर एसडीपीओ दिलीप कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से बात की।


बताया जा रहा है कि 20 जनवरी को ही दशरथ राय ने एक कार अपने नाम खरीदी है। मृतक के पुत्र निरंजन राय ने बताया कि उसके पिता पहले जमीन खरीद बिक्री  का कारोबार करते थे, जिसे हाल में ही बंद कर दिया था। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उसके पास छह बीघा जमीन है जिसमें तीन कठ्ठा  जमीन बसोबासी है। वहीं आसपास के लोग हत्या रंजिश या परिवारिक कलह में होने की बात बता रहे हैं।

 परिजनों का रो रो कर है बुरा हाल:

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है कर बुरा हाल है। एक महिला रो-रोकर कह रही थी कि जमीन विवाद में हत्या कर दी गई है। लेकिन तभी कुछ महिलाओं ने उसे बोलने से मना कर दिया। ऐसा लग रहा था कि डर के कारण कोई कुछ भी नहीं बोल रहा है। वहीं नन्हे पुत्र की हत्या से लक्ष्मण राय बार बार बेहोश हो रहे थे। वहीं पति की हत्या से रेणु देवी बार बार  रोते रोते बेहोश हो रही थी। मृतक दशरथ राय को पांच पुत्र लक्ष्मण राय, डब्लू राय, निरंजन राय, सन्तन राय और पांडव राय हैं।

कोट

दादा-पोते की हत्या हुई है। अभी कारणों का पता नहीं चला है। परिजन अभी कुछ नहीं बता रहे हैं। इस मामले को मैं अपने स्तर से देखूंगा। कदवा पुलिस को सख्त हिदायत दी गयी है।

सुशांत कुमार सरोज, एसपी, नवगछिया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *