नारायणपुर: प्रखंड के मधुरापुर में बाइक सवार बदमाशों ने निवास यादव के घर पर छः-सात राउंड फायरिंग की। हालांकि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन लोग दहशत में आ गए।
घटना सोमवार लगभग ग्यारह बजे दिन में घटी। चार बाइक पर सवार बदमाश आए और फायरिंग करने लगे। घटना की सूचना पर भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह दल बल के साथ पहुंचकर एक खोखा बरामद किया। पीड़ित निवास प्रसाद यादव ने भवानीपुर थाना में लिखित आवेदन दिया, जिसमें बलहा निवासी रंजीत यादव, शुभम यादव, राजा यादव, अंगराज यादव, टोनी यादव और दो अज्ञात के विरूद्ध आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
ग्रामीणों में चर्चा है कि मधुरापुर बाजार में हुई चोरी को लेकर दो पक्षों में विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि नामजदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच कर रही है।


